अधिकारियों ने नहीं सुनीं तो खुद ही कुदाल, फावड़े लेकर सड़क और पैदल रास्ता खोलने में जुट गए ग्रामीण–

by | Aug 7, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बार-बार कहने और हाथ जोड़ने पर भी जब विभागीय अधिकारी बंद पड़ी सड़क और पैदल रास्ते को देखने नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने शनिवार से स्वयं ही फावड़े, कुदाल लेकर रास्ते को श्रमदान से खोलना शुरू कर दिया है। पीपलकोटी के कम्यार गांव का यह मामला है। कम्यार गांव के ग्रामीणों का कहना है कि 12 मई को मूसलाधार बारिश के कारण गांव की कुछ दूरी पर ही भूस्खलन होने से पैदल रास्ता और सड़क बंद हो गई थी। जिससे गांव वालों को आवाजाही के लिए चार किलोमीटर की दूरी नापनी पड़ रही थी। गांव की ग्राम प्रधान सुमन नेगी ने लोक निर्माण विभाग को पैदल रास्ता और सड़क खोलने के लिए एक मांग पत्र सौंपा। अधिकारियों ने शीघ्र सड़क खोलने का आश्वासन भी दिया, लेकिन आज तक न तो पैदल रास्ता खुला और ना ही सड़क खुली। जिससे परेशान ग्रामीणों ने अब स्वयं ही रास्ता खोलने का निर्णय लिया है। शनिवार को गांव के सभी महिला, पुरूषों ने पैदल रास्ते को खोलने का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीण मुकेश नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, जगत सिंह, भगत सिंह, कुंदन, रूद्र सिंह, अनिल सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, प्रमोद, सूरज, सुशीला देवी का कहना है कि अधिकारियों और नेताओं का जनता ने कोई लेना देना नहीं रह गया है। सड़क भी कमीशन की भेंट चढ़ गई है। क्षेत्रीय विधायक से भी समस्या बताई, लेकिन विधायक ने भी कोई दिलचस्पी नहीं ली। अब ग्रामीणों ने परेशान होकर खुद ही पैदल रास्ते को खोलने का काम शुरू कर दिया है। पूछे जाने पर लोनिवि के जेई अमीन सिंह रावत ने कहा कि रविवार को क्षेत्र में मजदूरों को ले जाकर पैदल रास्ते को खुलवाया जाएगा।   

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!