चमोली। इस बाद स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना चमोली जनपद से लगी चीन सीमा पर स्थित सतोपंथ और पनपतिया में तिरंगा फहराएगी। आजादी की ७५वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत सेना के दो दल रविवार को सतोपंथ और पनपतिया ग्लेशियर के लिए रवाना हो गए हैं। सेना का दल देश के अंतिम गांव माणा से रवाना हुआ। कमांडिंग आफिसर कर्नल हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया। दोनों टीमों में २५-२५ सदस्य शामिल हैं। सेना का एक दल माणा से लक्ष्मी वन, सूर्य कुंड होते हुए सतोपंथ ग्लेशियर पहुंचेगा, जबकि दूसरा दल माणा से पनपतिया ग्लेशियर पहुंचकर तिरंगा फहराएगा। सेना का उद्देश्य है कि देश प्रेम की भावना सभी में बनी रहे। देश की सरहदों पर भी तिरंगे की शान बनी रहे। भारतीय सेना हमेशा देशवासियों की सुरक्षा के लिए शरहदों पर तैनात रहती है।
स्वतंत्रता दिवस पर सतोपंथ और पनपतिया में तिरंगा फहराएगी भारतीय सेना–
by laxmi Purohit | Aug 8, 2021 | चमोली | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बाधित, फायर के जवानों ने हटाया...
प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...
विद्यालय के विकास, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...
भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...
सुभाग, हर्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...
जिलाधिकारी समेत आला अधिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...
चारा प्रजाति का पौधरोपण वनाग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...
विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

