आक्रोशः चमोली में बंद का इन जगहों पर रहा व्यापक असर–

by | Oct 2, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में रहा बंद, छोटे वाहनों के नहीं चलने से लोगों को हुई परेशानी– 

गोपेश्वरः अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड बंद का चमोली जनपद में गोपेश्वर और नंदानगर में काफी असर रहा। यहां बाजार बंद होने के साथ ही छोटे वाहन भी नहीं चले। हालांकि अन्य जगह पर बाजार सामान्य खुले रहे।

उत्तराखंड बंद के समर्थन में गोपेश्वर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। टैक्सी यूनियन ने पहले ही टैक्सियों का संचालन बंद रखने का निर्णय ले लिया था। जिससे गोपेश्वर से किसी भी क्षेत्र के लिए छोटे वाहनों का आवागमन नहीं हो पाया। वहीं बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा।

हालांकि रविवार को गोपेश्वर में साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद रहता है, लेकिन कुछ दुकानें खुली रहती हैं और वाहनों का आवागमन भी जारी रहता है। लेकिन उत्तराखंड बंद के तहत इस रविवार को यहां सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रही। सिर्फ सब्जिी, दूध और मेडिकल की दुकानें ही खुली रही। वहीं वाहनों के नहीं चलने से आवागमन करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोग बस स्टैंड पर खड़े किसी वाहन का इंतजार करते रहे। नंदानगर बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा। मैक्स व सूमो का संचालन भी नहीं हुआ। वहीं स्थानीय जपप्रतिनिधियों, टैक्सी यूनियन, सामाजिक संगठन और स्थानीय महिलाओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा नंदानगर विकासखंड के ग्राम पंचायत ल्वाणी, लाखी, सुंग, लुंतरा, क्रूड़, सैंती आदि गांवों में महिलाओं ने प्रदर्शन कर अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि देवभूमि को कलंकित करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!