कार्रवाईः नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला छह माह बाद गिरफ्तार–

by | Oct 2, 2022 | अपहरण | 0 comments

पुलिस ने आरोपी को बरेली से किया गिरफ्तार, नाबालिग को भी किया बरामद–  

गोपेश्वरः इसी साल अप्रैल महिने में एक नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को चमोली कोतवाली में नंदप्रयाग क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग भांजी के गायब होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की।

जांच में पता चला कि नाबालिग को शिवकुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गोटिया रुद्रपुर थाना अलीगंज जिला बरेली हाल निवासी कैंट बरेली उत्तर प्रदेश बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार उसके घर और अन्य जगह पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार छिपता रहा।

सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस टीम ने एक अक्तूबर को आरोपी शिवकुमार को कैंट बरेली से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई पूनम खत्री, कांस्टेबल महेश त्यागी और एसओजी के कांस्टेबल संजय शामिल रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!