इन जगहों पर नहीं मिल रहा पेट्रोल, डीजल, वाहन हो गए खड़े–

by | Aug 8, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

चमोली। श्रीनगर के पास चमधार और शिव मंदिर के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्घ होने से चमोली जनपद में पेट्रोल और डीजल के लिए हा-हाकार मचा हुआ है। गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर वाहन स्वामियों को डीजल नहीं मिल रहा है, ज‌बकि बदरीनाथ हाईवे के पेट्रोल पंप भी खाली होने के कगार पर हैं। जोशीमठ, सोनला, नगरासू, रूद्रप्रयाग के साथ ही गौरीकुंड मार्ग पर तिलवाड़ा, रामपुर व अन्य पेट्रोल पंप भी खाली हो गए हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है। सीमांत जनपद चमोली में बरसात में बिजली, खाद्यान्न और पेट्रो पदार्थों की एडवांस सप्लाई होनी चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़े। अब सवाल उठता है कि बरसात शुरू होने से पहले आयोजित होने वाली प्रशासन की बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही सभी विभाग व्यवस्थाएं चाक-चौबंध होने का दावा तो कर देते हैं, लेकिन बरसात शुरू होते ही विभागों की व्यवस्थाओं की पोल खुलनी शुरू हो जाती है। इसकी एक बानगी यह है कि पिछले लगभग 45 घंटे से चमोली जनपद का बड़ा हिस्सा बिजली न होने के कारण अंधेरे में था। जोशीमठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का कहना है कि गढ़वाल सांसद और चमोली जनपद के तीनों विधायकों को चमोली जनपद के लिए अलग से नई विद्युत लाइन और विद्युत सब स्टेशन की व्यवस्था करवानी चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडेे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!