दुखदः एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही सविता की भी एवलांच हादसे में मौत–

by | Oct 5, 2022 | उत्तरकाशी, दुर्घटना | 0 comments

द्रोपदी का डांडा चोटी फतह को गई प्रशिक्षकों की टीम में शामिल थी सविता–

उत्तरकाशीः एवरेस्ट और माउंट मकालू का आरोहण करने वाली लोंथरु गांव की पर्वतारोही सविता कंसवाल की भी एवलांच हादसे में मौत हो गई है। सविता ने इसी साल मई माह में एवरेस्ट और माउंट मकालू पर्वत सफल आरोहण कर नेशनल रिकार्ड अपने नाम किया था।

4 अक्तूबर, मंगलवार सुबह द्रौपदी का डांडा चोटी में निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में गए प्रशिक्षकों में शामिल पर्वतारोही सविता की एवलांस में दबने से मौत हो गई। देर शाम निम के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने हादसे में एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की मौत की पुष्टि की।

सविता उत्तरकाशी जनपद की एक उभरती हुई पर्वतारोही थी।जिसने बेहद कम समय में पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपना नाम बनाया था।सविता ने नेहरु पर्वतारोहण संस्थान से एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स किया था।

सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक थी। इसी साल 12 मई को सविता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट(8848 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। इसके 15 दिन बाद सविता ने माउंट मकालू (8463 मीटर) पर भी सफल आरोहण किया था। उसकी सफलता से उसके क्षेत्र और जनपदभर में खुशी की लहर थी। लेकिन मंगलवार की घटना से सभी को झकझोर कर दिया है। 

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!