सीएमओ डा. राजीव शर्मा ने खिलाई छात्रों को कृमि नाशक दवा– 

by | Oct 14, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

डा. राजीव शर्मा ने कही ये बातें, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जागरुकता जरुरी–

कर्णप्रयागः मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव शर्मा ने उमा देवी विद्या मंदिर कर्णप्रयाग में छात्र छात्राओं को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजौल खिलवाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कृमि नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। बताया कि शरीर में कृमि होने से बच्चों की शारीरिक व बौद्धिक विकास में रूकावट आती है। इस समस्या के समाधान के लिए कृमि मुक्ति कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों और अभिभावकों को 1-19 आयु वर्ग के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलवाने में सहयोग करने की बात कही।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों व आंगनबाडी केन्द्रों में कृमि नाशक दवा खिलाने के साथ ही कृमि उन्मूलन के बारे में जानकारी दी गई। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार प्रबंधक उदय सिंह रावत ने सभी छात्र छात्राओं को कृमि नियंत्रण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 109419 बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का लक्ष्य है।

इस दिवस पर दवा लेने से जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 17 अक्टूबर को मॉपअप दिवस पर दवा खिलायी जाएगी। इस दौरान जिला एनसीडी सेल से आलोक परमार एवं जिला तम्बाकू प्रकोष्ठ से प्रवीण बहुगुणा भी मौजूद रहे।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!