काउंसलिंगः नौसेना में हैं करियर की असीम संभावनाएं–

by | Oct 16, 2022 | चमोली, रोजगार, शिक्षा | 0 comments

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में करियर काउंसलिंग के तहत हुआ व्याख्यान–

गोपेश्वरः पीजी कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित करियर काउंसलिंग में वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को नौसेना में करियर संवारने के लिए प्रेरित किया। नौसेना के रीयर एडमिरल (सेनि) ओम प्रकाश सिंह राणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव के कारण युवाओं के लिए नौसेना में रोजगार के नवीन अवसर पैदा हो रहे हैं।

इच्छुक युवा अपने व्यक्तित्व निर्माण पर खास ध्यान देते हुए गणित एवं अंग्रेजी विषयों की अच्छी तैयारी करें, तो उनके लिए भारतीय वायुसेना की तरह ही नौसेना में भी रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।

सेना के कोमोडोर (सेनि) पी सुरेश ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान में भारत दुनिया को दिशा देने की ओर कदम बढ़ा रहा है। प्रभारी प्राचार्य डा. बीसी शाह ने कहा कि इस तरह की व्याख्यानमाला छात्रों को सही दिशा देने में मदद करती है।

कार्यशाला के संयोजक डा. राजेश मौर्य ने कहा कि प्रकोष्ठ छात्र-छात्राओं को समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मीडिया कोऑर्डिनेटर डा. डीएस नेगी ने किया।

इस मौके पर डा. रोहित वर्मा, डा. एसएस रावत, डा. शिव कुमार, डा. प्रकाश शाह, डा. रवि कुनियाल, डा.अनीता, डा. सुनील भंडारी, डा. विनीता नेगी, डा. दिनेश पंवार आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!