केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रेश, पाइलेट समेत सात लोगों की मौत– 

by | Oct 18, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

गरुड़चट्टी में हुआ हादसा,  पढें क्या रहा हादसे का कारण — 

रुद्रप्रयागः केदारनाथ धाम से वापस लौटते समय एक हेलीकॉप्टर गरुड़ चट्टी के समीप क्रेस हो गया है। जिसमें पायलेट सहित 7 यात्रियों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर जब जमीन पर गिरा तो उसमें आग की लटपे उड़ने लगीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी शवों को केदारनाथ से हेली द्वारा गुप्तकाशी पहुंचा दिया गया है जहां पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि गरुडचट्टी से थोड़ा और ऊपर हेली उड़ लेता तो पहाड़ी से टकराने से बच जाता।

घटनास्थल पर मृत मिले हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग

जानकारी के अनुसार मंगलवार आर्यन कंपनी के सात सीटर हेलीकॉप्टर ने 6 यात्री एवं पायलेट के साथ केदारनाथ से गुप्तकाशी स्थित नाला हेलीपैड के लिए उड़ान भरी। इसी बीच 3 मिनट के अंतराल में ही गरुड़चट्टी पहुंचते ही सुबह साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराते हुए क्रैश हो गया। इसमें सभी सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी की पहाड़ी से टकरा गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। पायलेट को एयर रूट नहीं दिखाई दिया और हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकरा गया। इधर, घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी सात शव बरामद कर लिए हैं। एक शव आग से जल गया जबकि अन्य शवों की हेलीकॉप्टर से पहाड़ी से छिटकर इधर-उधर टकराते हुए दर्दनाक मौत हो गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि दुखद घटना में सभी सात लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम द्वारा सभी सात शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं घटना के बाद सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद रहीं।
———
खराब मौसम के कारण हुई दुर्घटना
प्रशासन ने केदारनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के गरुड़चट्टी में क्रैश होने के कारण सात लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार को करीब 11:45 बजे सोनू बिष्ट द्वारा आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को फोन कर देवदर्शनी (गरुड़चट्टी) के पास हैलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही निकटवर्ती सेक्टर अधिकारी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन, डीडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया हेलीकॉप्टर क्रैश का कारण अचानक मौसम खराब होना बताया गया है।

मृतकों का विवरण-
अनिल सिंह, पायलट (57) निवासी महाराष्ट
पूर्वा रामानुज, (26) निवासी गुजरात
क्रुती बराड (30) निवासी गुजरात
ऊर्वी बराड (25)निवासी गुजरात
सुजाता (56)निवासी तमिलनाडू
प्रेम कुमार (63) निवासी तमिलनाडू
कला (60)निवासी तमिलनाडू

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!