स्वास्थ्यः डीएम हिमांशु खुराना की जनहित की पहल— 

by | Nov 2, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गंभीर रुप से ग्रसित मरीजों को हायर सेंटर के लिए मिलेगी निशुल्क सुविधा–  
गोपेश्वरः  जनपद चमोली के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में  ‘‘अस्पताल जनता के द्वार’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत लगाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आम जनता के लिए वरदान साबित होने लगे है। मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य शिविर में जहां विभिन्न रोगों का स्थानीय स्तर पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है, वही मरीजों को निःशुल्क उपचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को दूरस्थ क्षेत्रों में लगाए जा रहे मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य शिविरों की समीक्षा की। जिसमें सीएमओ ने बताया कि अगस्त माह से अभी तक दूरस्थ क्षेत्रों में 07 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है। इन शिविरों में अभी तक 1798 पुरूष तथा 2533 महिलाओं सहित 4333 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें गंभीर रूप से ग्रसित लगभग 421 मरीजों की सफल सर्जरी की जा चुकी है जिसमें मेजर और माइनर सर्जरी सम्मिलित हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों के उपचार का पूरा खर्चा जिला प्रशासन  द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीज़ों के जल्द से जल्द इलाज हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा दूरभाष और आशा कार्यकत्रिय़ों के माध्यम से मरीज़ों के त्वरित इलाज हेतु फोलो-अप भी लिया जाए। समीक्षा के दौरान एसीएमओ डा.वीपी सिंह सहित सभी विकासखंडों से चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित थे। 

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!