ग्राम पंचायत चोटिंग में ग्राम प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित–

by | Nov 3, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पात्र उम्मीदवार न मिलने से बदली आरक्षण की श्रेणी, पूर्व में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी सीट– 

गोपेश्वरः त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन एवं उप निर्वाचन-2019 के बाद ऐसे रिक्त पद पर जहां कि आरक्षित श्रेणी का पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने तथा उक्त श्रेणी के व्यक्तियों द्वारा नामांकन न करने से निर्वाचन व उप निर्वाचन के बाद भी पद रिक्त है।

ऐसे पद के आरक्षण परिवर्तन के लिए अनन्तिम सूची आम नागरिकों के अवलोकनार्थ संबधित विकासखंड कार्यालय के दृश्य पट् पर चस्पा करने के साथ प्रकाशित की जानी है। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने बताया कि जनपद में विकासखंड देवाल के ग्राम प्रधान चोटिंग अनुसूचित जाति महिला सीट पर निर्वाचन/उपनिर्वाचन में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नही किया। इसलिए ग्राम प्रधान चोटिंग पद को महिला आरक्षित किया जाना प्रस्तावित है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि ग्राम प्रधान चोटिंग के पद पर आरक्षण प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन 03 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 05 नवंबर तक आरक्षण प्रस्तावों पर आपतियां प्राप्त की जाएगी। आगामी 06 व 07 नवंबर को आपत्तियों का निस्तारण तथा 09 नवंबर को आरक्षण प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाशन करते हुए 10 नवंबर को आरक्षण प्रस्ताव पंचायतीराज निदेशालय को भेजा जाएगा।

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!