सुखद अनुभवः  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने डुमक गांव के ग्रामीणों संग बिताया एक दिन– 

by | Nov 5, 2022 | चमोली, जागरुकता, राजकाज | 0 comments

अपनी जीवटता से आत्मनिर्भर बने डुमक गांव के ग्रामीणों से गर्मजोशी के साथ मिले डीएम, सुखद अनुभव लेकर लौटे–

चमोलीः अपनी जीवटता से आत्मनिर्भर बनें डुमक गांव के ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने एक दिन गुजारा। शनिवार को डीएम ने डुमक गांव में गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया तो सरकारी योजनाओं का निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। 

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि 17 किलोमीटर पैदल चलकर डुमक गांव पहुंचने का अनुभव बड़ा ही सुखद रहा। यहां के ग्रामीण मेहनतकस और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हैं। 

शुक्रवार को दोपहर बाद डुमक गांव में डीएम की अध्यक्षता में जनता दरबार और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डा. राजीव शर्मा ने 130 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। जिसमें तीन लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 39 लाभाथियों को किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन लिए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से 40 पेंशनरों का सत्यापन और 12 दिव्यांग पेंशनरों का सत्यापन किया गया।

डीएम ने प्राथमिक विद्यायल डुमक का निरीक्षण भी किया, यहां विद्यालय भवन की जीर्णशीर्ण हालत को देखकर उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को तत्काल इसकी मरम्मत का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। डुमक से तोलीताल होते हुए 17 किमी पैदल चलकर जिलाधिकारी कुजौं मैकोट गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सीईओ कुलदीप गैरोला, तहसीलदार रवि शाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीके उनियाल आदि मौजूद रहे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!