आक्रोशः अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए एचसीसी वर्कर–

by | Nov 12, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

वेतन सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए परियोजना के वर्कर

पीपलकोटीः अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना निर्माण कार्य में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के वर्कर वेतन भुगतान सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी के वर्करों ने एलान किया है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। शनिवार से परियोजना के डैम और पावर हाउस साइड परियोजना कार्य ठप पड़ गया है। बड़ी संख्या में वर्करों के हड़ताल पर जाने से एचसीसी कंपनी प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए हैं। कई वर्करों को कंपनी के अधिकारियों ने बहलाना, फुसलाना भी शुरू कर दिया है।  

शनिवार को सुबह सभी वर्कर परियोजना स्थल पर तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने कार्य नहीं किया। वर्करों ने एक स्वर में अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष शेखर चंद्र और सहसचिव विवेकानंद हटवाल ने 2021 के माह अक्तूबर के वेतन का भुगतान, सालाना बोनस और मेडिकल की सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू करने का एलान किया, जिसके बाद वर्कर बिना काम किए ही अपने घरों को लौट गए। वर्करों ने एलान किया है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक कार्य पर नहीं लौटेंगे।

यूनियन के सचिव धीरज परमार, हरीश चद्र हटवाल, दिनेश रावत, चंदन पंवार, प्रदीप बुटोला, हर्षवर्द्घन रावत, अंकित राणा, आशीष चंदोला आदि ने कहा कि वर्कर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की योजना बना रहे हैं। कंपनी प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उनमें आक्रोश है। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!