रुद्रप्रयाग। मंगलवार को श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच सिरोहबगड़ में कोरोना चेकपोस्ट पर रात नौ बजे कार्य निपटने के बाद जब कोरोना ड्यूटी में लगे कार्यकर्ता/कर्मचारी गीताराम पुरी, मातवर सिंह बिष्ट और रामचंद्र चमोला वापस रुद्रपयाग अपने निवास की ओर आ रहे थे। वे अपने निजी वाहन में सवार थे। रात करीब नौ बजे नरकोटा के पास भूस्खलन से खतरनाक बने स्थल पर अचानक पहाड़ी भरभराकर टूट पड़ी। वाहन के आगे से पत्थर और मलबे की बरसात होने लगी। सभी कर्मचारी सहम गए, वाहन गीताराम पुरी चला रहे थे। उन्होंने साहस और धैर्य का परिचय देते हुए वाहन को सकुशल भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित निकाल दिया। हालांकि वाहन का अलगा हिस्सा पत्थरों की चपेट में आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कर्मचारी गीताराम की सजगता से तीनों कर्मचारियों की जान बच गई। यह स्थान आने वाले बरसात में और भी अधिक खतरनाक होगा व कोरोना कार्यकर्ताओं के लिए चेकपोस्ट के समीप ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण संकट में पड़ सकते हैं। प्रशासन को कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था चेकपोस्ट के निकट खांकरा करने करनी चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान न हो।
भरभराकर टूटी पहाड़ी, बाल बाल बचे कोरोना कार्यकर्ता-बरसात में खतरनाक हुई पहाड़ों में आवाजाही–
by admin | Jul 10, 2021 | कोरोना, खेल, चमोली, देहरादून, नैनीताल, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय, रुड़की, साहित्य, स्वास्थ्य, हरिद्वार | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...
जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...
सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...
गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...
2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...
रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...
गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...
बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दाखिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–
न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के खिलाफ संज्ञान...
