चमोलीः शीतकालीन खेल प्रतियोगिता में गैरसैंण ब्लॉक बना चैंपियन– 

by | Nov 13, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments


तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रविवार को हुआ समापन– 

गोपेश्वरः स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रही जिला स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गैरसैंण विकासखंड चैंपियन बना। दूसरे स्थान पर दशोली और तीसरे स्थान पर कर्णप्रयाग विकासखंड रहा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में खूब दमखम दिखाया। 

खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे और अंतिम दिन 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर बालक वर्ग में गैरसैंण से धमेंद्र, थराली से अर्जुन, देवाल से कृपाल सिंह, बालिका वर्ग में गैरसैंण से भावना, गैरसैंण से सृष्टि और शिवानी, जूनियर बालक वर्ग में गौचर से अविनाश, गौचर से आयुष, देवाल से लोकेंद्र, बालिका वर्ग में सिमली से आरती, थालाबैंड से अदिती और नारायणबगड़ से हरशिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग से जीआईसी बैरांगना के रोहित राणा, जूनियर बालक वर्ग से जीआईसी माणा घिंघराण के प्रियांशु बिष्ट, बालिका वर्ग से जीआईसी ग्वालदम की हंसिका, सब जूनियर बालक वर्ग से जीआईसी गौचर की अभिलाश और जीआईसी देवाल के देवेंद्र कुमार चैंपियन बने।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक अतुल सेमवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। राज्य स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तर पर बेहतर से बेहतर देने का प्रयास करें। इस मौके पर केसी पंत, गोपाल बिष्ट, कमल चौहान, रघुनाथ बुटोला, अजय फरस्वाण, अजीत नेगी, जयदीप झिंक्वाण, एनएस सती, सीमा पुंडीर, बबीता भंडारी, गजपाल सिंह, दिनेश अंथवाल, लक्ष्मी नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!