काम की बात–आधार कार्ड दस साल पुराना हो गया तो करें अपडेट– 

by | Nov 15, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों को ये दिए निर्देश– 

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आधार कार्ड में संशोधन व पंजीकरण करने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने मंगलवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय आधार मॉनेटरिंग एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति का आधार कार्ड बने हुए 10 साल या उससे अधिक समय हो गया है तो जरूरी दस्तावेज के साथ अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से आधार अपडेट जरूरी कराएं।

जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, पोस्ट ऑफिस, बैंक आदि संस्थानों को निर्देशित किया कि उपलब्ध सभी आधार मशीन को क्रियाशील रखें। सभी एसडीएम तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले बहुउदेशीय शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न मेलों में आधार शिविर लगाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर शिव उनियाल, सहायक प्रबंधक सुभम त्यागी व नवीन कुमार सहित समिति के सदस्य व अधिकारी मौजूद थे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!