दुखदः वीजेंद्र और मनीषा के सिर से उठा माता-पिता का साया, दे गए जख्म– 

by | Nov 21, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

वीजेंद्र और मनीषा के सिर से उठा माता-पिता का साया, सामने है चुनौतियों का पहाड़– 

जोशीमठः 18 नवंबर को उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर जो वाहन दुर्घटना हुई, उसमें डुमक गांव के ताजवर सिंह भंडारी और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी भी सवार थीं। दोनों की इस दर्दनाक हादसे में मौत के बाद अब उनके बेटे वीजेंद्र और मनीषा का बदहवास होकर रो-रोकर बुरा हाल है।

उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। दोनों भाई-ब‌हन के सिर से माता-पिता का साया उठ जाने के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  दोनों भाई बहन के सामने भविष्य की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। कैसे उनकी पढ़ाई आगे बढ़ेगी और घर का खर्चा कैसे चलेगा।

16 साल का विजेंद्र 12वीं कक्षा में पढ़ता है और 20 साल की मनीषा राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में पढ़ाई कर रही है। दोनों बच्चों के दादा-दादी और ताऊ का पहले ही निधन हो चुका है। अब माता-पिता की मौत के बाद अब इनके सामने जिंदगी की चुनौतियां हैं। इनके मृतक पिता ताजबर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में कर्मचारी ‌थे।

ताजबर परिवार के साथ जोशीमठ में किराए के मकान में रहते थे। डुमक में उनके रिश्तेदार की शादी थी। जिसके लिए दोनों पति-पत्नी डुमक जा रहे थे। उनके दोनों बच्चे भी शादी में जाना चाह रहे थे, लेकिन माता पिता के रोकने पर दोनों जोशीमठ में ही रुक गए। कहा कि 21 नवंबर को शादी होते ही दोनों 22 नवंबर को वापस जोशीमठ लौट आएंगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 

Latest News

खुशी: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति–

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने वितरित किए कर्मचारियों को नियु​क्ति पत्र, खुशी साफ दिखी-- श्रीनगर...

धर्म-कर्म: बदरीनाथ धाम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने शुरू की हनुमान और सत्यनारायण कथा–

देश के विभिन्न क्षेत्रों से उनके अनुयायी पहुंचे बदरीनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा...

चमोली: चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम–

ज्योतिर्मठ नगर पालिका रात में चला रहा विशेष सफाई अभियान-- चमोली, 27 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हक की लड़ाई: चौनघाट इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन–

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का लगाया आरोप, मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी...

आस्था: बदरीनाथ धाम में सजा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरवार, हनुमान कथा होगी–

अराइवल प्लाजा परिसर में सजा दरवार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे बदरीनाथ धाम-- बदरीनाथ, 26...

चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि-- गोपेश्वर...

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...
error: Content is protected !!