धूमधाम से मनाया गया सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस– 

by | Nov 28, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से जोशीमठ गुरुद्वारे में मनाया गया बलिदान दिवस–

जोशीमठः हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से जोशीमठ में सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस मनाया गया। जोशीमठ स्थित गुरुद्वारे में सुबह शबद कीर्तन, सुखमणी का पाठ व अरदास के साथ हुक्कमनामा पढ़ा गया।

गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शहादत को याद किया। कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों और आदर्शों की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति देने वाले गुरु तेग बहादुर जी का स्थान अद्वितीय है।

इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋषि प्रसाद सती, महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. चरण सिंह राणा के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। इधर, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिन्द्रा ने कहा कि सिख पंथ के 9वें गुरु तेग बहादुर जी एक महान विचारक, योद्धा और अध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी थे। आदर्शों और सिद्धांतों के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले आध्यात्मिक गुरु तेग बहादुर को इतिहास में अद्वितीय स्थान प्राप्त है। उनके द्वारा दिये गए बलिदान को कोटि कोटि नमन है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!