चमोली। अधिकारियों की लाख कोशिशों के बावजूद भी दुकानों में पॉलीथिन का प्रयोग बंद नहीं हो पा रहा है। दुकानों में धड़ल्ले से पॉलीथिन पर सामग्री बेची जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि अधिकारियों की कार्रवाई हमेश छोटे व्यवसायियों पर ही होती है, जबकि बड़े व्यापारियों के गोदमों और दुकानों में कोई छापेमारी नहीं होती है। बुधवार को नगर पंचायत पीपलकोटी में अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने अपनी टीम के साथ बाजार का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान आठ दुकानों में पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़ा गया, जिनसे चालान वसूला गया। अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने सभी व्यापारियों से अपील की कि पॉलीथिन प्रतिबंधित है, इसका प्रयोग न करें। ऐसा करने पर चालान किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी अनिल रावत, संदीप पटवाल, महावीर राणा, मनोज कुमार, रघुवीर लाल भी मौजूद थे।
दुकानों के हुए ताबड़तोड़ चालान, पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़े गए, अधिकारियों ने दी हिदायत–
by laxmi Purohit | Aug 11, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
