चमोलीः जस्यारा गांव में अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम हुआ आयोजित– 

by | Feb 9, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 694 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच, पढ़ें शिविर में क्या रहा खास–

कर्णप्रयागः जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘‘अस्पताल जनता के द्वार’’ कार्यक्रम के तहत वृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विकासखंड कर्णप्रयाग के दूरस्थ गांव जस्यारा में मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 694 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थाे सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 08 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में किमोली, बाण, सोली, नौसरी कंडारा, खत्याडी, पदुली, कुनेथ, कंखुलम, ग्वाड़ आदि गांवों क्षेत्रों से पहुॅचे लोगों ने लाभ लिया शिविर में 105 हड्डी रोगी, 45 ईएनटी, 95 आंख, 37 महिला रोग, 07 दंत रोग, 23 रक्त जांच, 305 सामान्य रोगों की स्क्रीनिंग की गई।

आयुष विंग के द्वारा 95, होमोपैथी के द्वारा 102 लोगो को दवा वितरण की गई। शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्वावस्था, विधवा, दिब्यांग आदि सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत आवेदन पत्र वितरित किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में एसीएमओ डा.वीपी सिंह, वरिष्ठ फिजीशियन डा.अमित जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ निर्मल प्रसाद, ईएनटी सर्जन डा. शिखा भट्ट, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा.अंकित भट्ट, आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!