चमोलीः चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा चमोली जिला प्रशासन– 

by | Feb 16, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक, यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध बनाने के दिए निर्देश

गोपेश्वरः चारधाम यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए चमोली जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। बृहस्पतिवार को देर शाम जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यात्रा से जुड़े समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए बेहतर प्रबंधन के साथ सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरु होने से पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर पुलिस चैकपोस्ट, बैरियर, रैन बसेरा, शौचालय, अस्पताल, विद्युत, पेयजल, पेट्रोल पंप, ट्रैफिक मूवमेंट, पार्किंग आदि समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। एनएच, लोनिवि और बीआरओ के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर अवशेष सड़क कटिंग कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत निर्माणदायी संस्थाओं, पुलिस एवं परिवहन अधिकारी के साथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करते हुए कमियों को तत्काल दुरूस्त कराना सुनिश्चित करें। वैकल्पिक यात्रा मार्गों का सुधारीकरण किया जाए। साथ ही ट्रैफिक मूवमेंट के लिए प्लान तैयार किया जाए।

पर्यटन, सुलभ इंटरनेशनल एवं नगर पालिकाओं को यात्रा मार्ग पर शौचालयों की मरम्मत, निर्माण के साथ ही विद्युत एवं पानी की आपूर्ति एवं होटल, ढाबों में मूल्य निर्धारण हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत को घोडे-खच्चरों की दरों को निर्धारण करने को कहा गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी, एसडीएम कुमकुम जोशी के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!