चमोली में औली की बर्फीली ढलानों का मजा लेने के साथ ही फिश एंगलिंग भी करेंगे पर्यटक–  

by | Feb 20, 2023 | चमोली, रोजगार | 0 comments

देश के मशहूर फिश एंग्लर्स मिस्टर अली पहुंचे चमोली–  

गोपेश्वरः सीमावर्ती जनपद चमोली आने वाले पर्यटक अब यहां की सदानीरा नदियों में फिश एंगलिंग का आनंद भी उठा पाएंगे। सरकार द्वारा संचालित फिश एंग्लिग कार्यक्रम के अन्तर्गत मत्स्य विभाग के माध्यम से जिले की ठंडे पानी की नदियों में ट्राउट फिश एंगलिंग की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।

देश के मसहूर एंग्लर्स मिस्टर अली की अगुवाई में चार सदस्यीय दल ने मत्स्य विभाग के तत्वाधान में 18 एवं 19 फरवरी को ट्राउट के लिए प्रसिद्व बालखिला नदी में फिश एग्लिंग की। बालखिला नदी ट्राउट फिश एंग्लिग की आपार संभावनाओं के साथ उपयुक्त पायी गई।

एंग्लर्स टीम ने बालखिला नदी में प्रचुर मात्रा में ट्राउट मत्स्य बीज संचित करने, कुछ क्षेत्रों को मत्स्य आखेट के लिए प्रतिबंधित करने, नदी के तेज वहाव को कम करने हेतु मछलियों के लिए सुविधाजनक छोटे-छोटे पूल्स बनाने के सुझाव भी दिए है, ताकि इन छोटे पूल्स में मछलियां आसानी से रह सके।

जनपद के प्रभारी मत्स्य निरीक्षक जगदंबा ने बताया कि मछलियों की कमी को दूर करने के लिए हर साल नदियों में प्रचुर मात्रा में मत्स्य बीज डाला जाता है, लेकिन अवैध शिकारमाही के कारण बालखिला नदी में मछलियों की संख्या कम हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य नदियों में भी फिश एग्लिंग के लिए उपयुक्त स्थानों को तैयार किया जा रहा है।  

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!