गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना पूरी तरह से एक्शन मोड़ में हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कोरोना संबंधी जानकारी मांगी। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट (बच्चों को पोषण सामग्री) वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्यि विभाग को जिला अस्पताल में २४ घंटे कोविड जांच की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कोविड बचाव के लिए किशोर और बच्चों को माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट वितरिण का कार्य जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर आशा, एएनएम के माध्यम से स्वंय सहायता समूहों को किट तैयार करने के लिए प्रशिक्षत करें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी को दवा किट वितरण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो लोग कोरोना टीकाकरण में छूट गए हैं, उनका जल्द से जल्द टीकाकरण किया जाए। कम टीकाकरण वाले विकास खंडों में शिविर के माध्यम से टीकाकरण किया जाए। जनपद की प्रवेश सीमा और स्कूलों में भी कोविड जांच कराई जाए। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ और उपकरणों की रिपोर्ट भी तलब की। सीएमओ डा. केके अग्रवाल और कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने जिलाधिकारी को कोविड वैक्सीनेशन व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
चमोली- जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एक्शन मोड़ में, जिला अस्पताल में होगी 24 घंटे कोरोना जांच की व्यवस्था–
by laxmi Purohit | Aug 12, 2021 | चमोली | 0 comments

Latest News
भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...
गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...
जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...
नवोदय की गुंजन व पीस के शुभ 97 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे-- गोपेश्वर, 15 अप्रैल 2026: सीबीएसई...
अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...
इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...
कलश साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...

