आजादी का अमृत महोत्सवः आईटीबीपी की 8वीं वाहिनी ने जीआईसी गौचर की टीम को हराया– 

by | Feb 22, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

फुटबॉल मैच में दोनों टीमों का रहा उम्दा प्रदर्शन, हिमवीरों ने लिया मैच का आनंद–

गौचरः आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गौचर स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की आठवीं वाहिनी की ओर से सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के निर्देशन और मार्गदर्शन में बल के जवानों और राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस रोमांचकारी मुकाबले में दोनों टीमों द्वारा उम्दा प्रदर्शन किया गया। जिसमें आठवीं वाहिनी आईटीबीपी बल की टीम विजेता रही।  

भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उच्च कार्यालय के आदेशानुसार आठवीं वाहिनी आईटीबीपी बल की ओर से महोत्सव के तहत अभी तक कई सामाजिक, खेल, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इसी क्रम में महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत यूनिटी थीम पर बल की ओर से सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के मार्गदर्शन में मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाहिनी के खेल मैदान में आयोजित मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया।

इस मैच में वाहिनी की टीम विजेता घोषित हुई। मैच में जीआईसी के प्रधानाचार्य डा. कुशल भंडारी के साथ ही 8वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ ही हिमवीरों ने मैच का खूब आनंद उठाया।     

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!