वनाग्नि के लिहाज से चमोली में 39736.62 हेक्टेयर जंगल अति संवेदनशील–

by | Feb 24, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

वनाग्नि की रोकथाम को बनाए 106 क्रू स्टेशन, पढ़ें पिछले साल कितना जंगल हुआ था आग से स्वाह–  

गोपेश्वर। चमोली जनपद में वनाग्नि को रोकने के लिए समस्त वन प्रभागों में 106 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। सभी क्रू स्टेशनों पर फायर वाचर की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दूबे ने कहा कि जंगलों आग लगने की घटनाएं कम से कम हो,

इसके लिए कर्मचारियों के साथ कई दौर की बैठकें भी कर दी गई हैं। उन्होंने वनाग्नि को रोकने में आ रही व्यवहारिक परेशानी बताते हुए प्रभागीय वनाधिकारी ने वन कर्मियों से जन सहयोग मांगा है। 

चमोली जनपद में 506094.473 हेक्टेयर वन क्षेत्र है, जिसमें 161547.25 हेक्टेयर संवेदनशील और 39736.62 हेक्टेयर अति संवेदनशील वन क्षेत्र है। वर्ष 2022 में वनाग्नि की 147 घटनाएं हुई थी, जिसमें 190.75 हेक्टेयर जंगल वनाग्नि की भंट चढ़ गया था।

प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दूबे ने कहा कि कहीं भी वनाग्नि की घटनाओं की जानकारी प्राप्त होने पर आग बुझाने का काम शुरु कर दिया जाएगा। कहा कि वनों को आग के हवाले करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!