चमोलीः रैपर बनने की चाह ने बनाया किशोर को चोर– 

by | Feb 27, 2023 | चमोली, चोरी | 0 comments

पुलिस ने दुकान से पांच मोबाइल फोन और कैमरा चोरी करने वाले किशोर को किया गिरफ्तार–

गोपेश्वरः  मंदिर मार्ग पर स्थित एक दुकान से पांच मोबाइल फोन और एक कीमती लैंस लगा डीएसएलआर कैमरा चोरी करने वाले किशोर को 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र ‌डोबाल ने चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम दिया है।

24 फरवरी को मंदिर मार्ग पर स्थित मोबाइल दुकान स्वामी संजय सिंह ने गोपेश्वर थाने में दी तहरीर में कहा कि 19 फरवरी की रात को अज्ञात लोगों ने उनके दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे 5 मोबाइल फोन और एक कैमरा चोरी कर दिए हैं। चोरी किए गए सामान की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई।

चोरी का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस ने शीघ्र एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया। विभिन्न माध्यमों से पुलिस ने चोरी के सामान के साथ सुमित खत्री (19), निवासी इसाला, पट्टी दशज्यूला, जिला रुद्रप्रयाग को कर्णप्रयाग और गौचर के बीच स्थित काफल ढाबे के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए किशोर से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस टीम की पूछताछ में गिरफ्तार किशोर सुमित ने बताया कि वह रैपर एमसी स्टॉन को अपना आदर्श मानकर रैपर बनना चाहता था। जिसके लिए वह म्यूजिक सामग्री खरीद कर अपना रैप लॉच करना चाहता था। पैसों के अभाव के कारण व म्यूजिक सामग्री की खरीदारी नहीं कर पा रहा था, जिस कारण उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!