नंदानगरः भाजपा की थराली विधानसभा त्रिशक्ति सम्मेलन में पहुंचे पार्टी के उच्च पदाधिकारी– 

by | Mar 12, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती देने पर दिया जोर, कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता–

नंदानगरः भारतीय जनता पार्टी की थराली विधानसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन- बूथ सशक्तीकरण अभियान” की बैठक रविवार को विकासखंड नंदा नगर ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। थराली वि

धायक व शक्ति केंद्र संयोजक भूपाल राम टम्टा, जिला सह प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र अल्पकालीन विस्तारक मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मंडल महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री संध्या देवराड़ी, मंडल के प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष,  मंडल शक्ति सशक्तिकरण अभियान की टोली के अलावा ब्लॉक की प्रथम नागरिक महिला ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कर्नल (सेवानिवृत) हरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत,

पार्टी के मंडल नंदानगर सोशल मीडिया प्रभारी रणजीत बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह नेगी, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गण, सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता से पार्टी को मजबूती देने, राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!