चमोलीः  शिक्षा और जागरूकता से ही खत्म हो सकता है क्षय रोग–

by | Mar 21, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पीजी कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, भाषण में ये छात्र-छात्राएं रहीं अव्वल–

गोपेश्वरः टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के बीएड विभाग में कार्यशाल का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता से टीबी जैसी बीमारी को समाप्त किया जा सकता है।

इस साल विश्व क्षय रोग दिवस की थीम ‘यश वी कैन एंड टीबी’ पर आयोजित कार्यक्रम में क्षय रोग चिकित्साधिकारी डा. विनीत थपलियाल ने कहा कि टीबी के रोगी सही उपचार से कुछ दिन में ही ठीक हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्जुन नेगी ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस की थीम पर जिले में 21 दिन तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीएड की मेघा, अतुल और सुमित क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. बीसी शाह, डा. कुलदीप नेगी, डा. मनोज नौटियाल, डा. एसके सैनी आदि मौजूद रहे। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गोपेश्वर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग की थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ओम प्रकाश प्रथम, आयुष्मान द्वितीय और टीना तृतीय स्थान पर रही। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान क्षय रोग के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्जुन नेगी, प्रभा कुमारी, श्रुति सिंह, सूरज के साथ ही कई छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!