चमोलीः कल हेमकुंड साहिब जाएगा सेना का एक दल– 

by | Apr 5, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा मार्ग से 20 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम होगा शुरू

जोशीमठः सात शिखरों के बीच में स्थित पवित्र तीर्थ धाम हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 20 मई को खोले जाएंगे। 20 अप्रैल से सेना के जवान यात्रा मार्ग पर बिछी बर्फ को हटाने में जुट जाएंगे। बृहस्पतिवार को सेना का एक दल हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का जायजा लेने हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। 

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बुधवार को देहरादून में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु से मुलाकात की। वार्ता के बाद निश्चय किया गया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से इस साल की यात्रा 20 मई से शुरू कर दी जाएगी। बताया कि हर साल यात्रा से पूर्व आस्था पथ से बर्फ हटाने में भारतीय सेना के जवान सेवा देते हैं। इस साल 20 अप्रैल सेना के जवान घांघरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट यात्रा प्रबंधन की तैयारियों में जुटा है।

यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बताया कि संगतों की संख्या में बढोतरी को देखते हुए यात्रा के मुख्य पड़ावों पर विश्राम के लिए हॉल और कमरों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए लंगर, पानी और स्वास्थ्य की भी व्यवस्था की जा रही है।

गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेना के जवानों का एक दल हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का जायजा लेने हेमकुंड साहिब जाएगा। हेमकुंड साहिब के अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक आस्था पथ पर बर्फ बिछी हुई है। अटलाकुड़ी में एक भारी भरकम हिमखंड भी आया हुआ है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!