नुकसानः ओलावृष्टि से मोहनखाल और निजमुला घाटी में फसलों को भारी नुकसान– 

by | Apr 21, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण कराकर मुआवजा दिलाने की उठाई मांग– 

चमोलीः निजमुला घाटी में बृहस्पतिवार को जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

पाणा-ईराणी के क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय नेगी ने एसडीएम चमोली को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बृहस्पतिवार को विकासखंड दशोली के ग्राम पंचायत पाणा, भनाली, बौणा, झींझी और ईराणी में शाम चार से पांच बजे के बीच भारी ओलावृष्टि हुई है। जिससे इन गांवों में गेहूं, जौ, चौलाई, सरसों, मटर, धनिया, मिर्च, आलू आदि को भारी नुकसान हुआ है।

उनका कहना है कि क्षेत्र के ग्रामीणों की मुख्य आजीविका खेती ही है। लेकिन ओलावृष्टि से लोगों की फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। ओलावृष्टि ने काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि क्षेत्र के गांवों में फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।

वहीं, पोखरी के मोहनखाल में बृहस्पतिवार को चार से पांच बजे तक ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं, जौ, आलू, लहसून, प्याज आदि की फसलें बर्बाद हो गई हैं। थाला गांव के देवी प्रसाद थपलियाल सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम पोखरी को भेजे ज्ञापन में बर्बाद हुई फसलों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!