ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और टीएचडीसी के अधिकारियों को घेरा, भवनों को तोड़ने पहुंची थी टीम–

by | Aug 14, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 

चमोली। विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना पीपलकोटी के प्रभावित गांव हाट के ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और टीएचडीसी के अधिकारियों का घेराव किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि टीएचडीसी की ओर से ग्रामीणों को भवन तोडऩे के नोटिस दिए गए हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह इसका विरोध करते हैं।

शनिवार को ज्वाइंटर मजिस्ट्रेट अभिनव शाह परियोजना क्षेत्र में आए थे। उनके साथ टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक संदीप गुप्ता और वरिष्ठ प्रबंधक गणेश भट्ट भी मौजूद थे। परियोजना के प्रभावित गांव हाट के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों का घेराव करते हुए कहा कि कंपनी के साथ २००९ में हुए समझौते के तहत किए गए कार्यों की जांच की जाए। ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लगातार शासन प्रशासन का दरवाजा खटखटा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मकानों को तोडऩे में जबरदस्ती की गई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कहा कि २५ अगस्त तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनशन शुरू करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की मांगों में मठ मंदिरों का संरक्षण, दशवान तोक में सड़क निर्माण, परियोजना का कार्य पूरा होने तक चारा पत्ती देने, परियोजना निर्माण कार्य में हाट के बेरोजगारों को स्थाई और अस्थाई रोजगार का ५० प्रतिशत कोटा, तकनीकी प्रशिक्षितों को परियोजना में रोजगार देने, जल जंगल जमीन का प्रशासन द्वारा सीमांकन करने, विस्थापित गांव में बिजली, रास्ते, विधवाओं को पेंशन देने, २०० यूनिट फ्री बिजली देने सहित कुल २० मांगें शामिल हैं। घेराव करने वालों में ग्राम प्रधान हाट राजेंद्र हटवाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख पंकज हटवाल, सरपंच सोहन, युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित गैरोला, कुसुमलता देवी, नीरजा देवी, पुष्पा देवी, गुड्डी देवी, प्रमिला देवी, सुमन, चन्द्रकला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!