जंगलराज: हाईवे किनारे आडू बेच रहे बच्चों की वन बीट अ​धिकारी ने की लाठी डंडों से पिटाई–

by | May 23, 2023 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

मामले में कार्रवाई के लिए खानपुर ​विधायक उमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, डीएफओ ने अभी तक लिया सिर्फ संज्ञान–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में क्या जंगलराज चल रहा है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अ​धिकारियों की ओर से कहीं मंदिरों को हटाने के आदेश दिए जा रहे हैं, तो कहीं हाईवे किनारे स्थानीय उत्पाद बेच रहे बच्चों को बेहरमी से पीटा जा रहा है। आ​खिर वन विभाग के अ​धिकारी क्यों जंगलराज पर उतरू हो गए हैं। ताजा मामला चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे के किनारे आडू बेच रहे दो स्थानीय बच्चों से मार पिटाई का सामने आया है।

बताया जा रहा है कि रविवार को अनसूया क्षेत्र के वन बीट अधिकारी द्वारा बेरहमी से दो बच्चों की पिटाई की गई। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वे हाईवे किनारे संर​क्षित वन क्षेत्र के समीप तीर्थयात्रियों को आडू बेच रहे थे। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संबंधित वन बीट अधिकारी पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पिछले चार दिनों से मंडल घाटी के बणद्वारा गांव का 16 साल का अखिलेश नेगी और लगभग 15 साल का रोहित नेगी हाईवे किनारे आडू बेच रहे थे। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों की ओर से उन्हें संरक्षित वन क्षेत्र में आडू न बेचने के लिए कहा गया, लेकिन बच्चे नहीं माने और तीर्थयात्रियों को आडू बेचते रहे। अखिलेश के पिता भूपेंद्र नेगी ने बताया जा रहा है कि 21 मई को अनसूया क्षेत्र के वन बीट अधिकारी नरेंद्र रावत ने दोनों बच्चों की लाठी से जमकर धुनाई की।

बच्चों के शरीर पर लाठी के निशान भी पडे़ हैं। मंगलवार को गोपेश्वर थाने में वन बीट अधिकारी नरेंद्र रावत ने मामले में लिखित रुप से माफीनामा लिखकर दिया है। जिसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों के बीच समझौता हो गया है। इधर, डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने मामले में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा कि मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मंगलवार को मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बच्चे चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सड़क किनारे काफल, बुरांस का जूस, आडू आदि स्थानीय उत्पाद बेचते हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं। बेरहमी से पीट रहे हैं। उन्होंने मामले में जांच का आग्रह किया है। केदारनाथ वन प्रभाग के अ​धिकारियों के तानाशाह रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!