समस्या: गांव में सामूहिक भोज के बाद 19 ग्रामीणों की तबियत बिगड़ी–

by | Jun 12, 2023 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

चार ग्रामीण अस्पताल में हुए भर्ती, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची–

रुद्रप्रयाग: इन दिनों बढ़ती गर्मी के चलते खानपान का भी विशेष ध्यान दिया जाना जरुरी है। नहीं हो फूड पॉइजनिंग हो सकती है। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जनपद के भुनकावल्ला गांव का है। यहां सामूहिक भोज खाने के बाद 19 लोग बीमार पड़ गए। जिनमें से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भुनका गांव जाकर अन्य लोगों का इलाज किया।

बताया जा रहा है कि भुनका गांव में चूड़ाकर्म संस्कार व अन्य अनुष्ठान था। इसमें गांव के लोगों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई थी। रात में रोटी और दाल खाने के बाद 19 लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। ग्रामीणों ने घरेलू उपचार किया।

जिससे नौ लोग तो ठीक हो गए, लेकिन अन्य दस लोगों के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीम भी गांव में पहुंची। चार ग्रामीणों की गंभीर ​स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करना पड़ा। ग्राम प्रधान शार्दुल सिंह ने बताया कि सामूहिक भोजन में सभी गांव वालों ने भोजन किया। फूड पॉइजनिंग होने पर ग्रामीणों की तबियतबिगड़ गई।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि भर्ती चारों मरीजों की ​स्थिति में सुधार है। मुख्य चिकित्सा अ​धिकारी डॉ. सीएस मार्तोलिया ने कहा कि आजकल बासी भोजन से दूर रहें। सामूहिक भोजन को कम से कम लें। पानी का अ​धिक सेवन करें।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!