हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर बोलेरो ने एक व्य​क्ति को मारी टक्कर, मौत–

by | Jun 27, 2023 | दुर्घटना, श्रीनगर | 0 comments

बोलेरो ने स्कूटी पर मारी टक्कर, जिससे दो अन्य गंभीर रुप से हुए घायल–
श्रीनगर: बदरीनाथ हाईवे पर घसिया महादेव के पास एक बोलेरो वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घो​​षित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह नेगी पुत्र दलीप सिंह नेगी निवासी ग्राम चरगड, तहसील पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल के रुप में की है।

पुलिस के अनुसार, मृतक व अन्य साथी और बोलेरो के चालक महेंद्र जोशी पुत्र चंडी प्रसाद जोशी निवासी ग्राम नकरौली तहसील एकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल सभी आरजी बुल्डवेल कंपनी रुद्रप्रयाग मे कार्य करते हैं। वे श्रीनगर से वापस रुद्रप्रयाग जा रहे थे।

मृतक नरेंद्र सिंह अपने अन्य साथी के साथ बुलेरो के आगे स्कूटी मे सवार था जब सभी घसिया महादेव श्रीनगर के पास पहुंचे तो बुलेरो चालक महेंद्र जोशी द्वारा स्कूटी पर टक्कर मार दी। जिससे नरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे उपचार हेतु बेस हॉस्पिटल श्रीकोट ले जाया गया।

जहाँ चिकित्सकों ने नरेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता दलीप सिंह ने बोलेरो चालक महेंद्र जोशी के ​खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने महेंद्र जोशी के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!