चमोली: गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में पहली बार कूल्हे की हड्डी का हुआ सफल ऑपरेशन–

by | Jul 8, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

85 वर्षीय बुजुर्ग की जनवरी में टूट गई थी कूल्हे की हड्डी, अब स्वस्थ है मरीज–

गोपेश्वर: चमोली जनपदर के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में कूल्हे की टूटी हड्डी का पहली बार सफल ऑपरेशन किया गया है। 85 वर्षीय बुजुर्ग की छह माह पहले एक हादसे में कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। ऑपरेशन के बाद अब मरीज स्वस्थ है।

पोखरी क्षेत्र के सांकरी गांव निवासी 85 वर्षीय नंदलाल अपनी छत पर फिसल गए थे। जिससे उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई। उनके पुत्र सत्येंद्र लाल ने बताया कि जनवरी में उनके पिता गिर गए थे। वे उपचार के लिए श्रीनगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने मरीज की उम्र अधिक होने और उच्च रक्तचाप होने के चलते उन्हें ऑपरेशन के लिए अनफिट बता दिया।

तब से नंदलाल बिस्तर पर ही पड़े हुए थे। दर्द से परेशान नंदलाल पूरी तरह परिजनों पर आश्रित हो गए थे। सत्येंद्र ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. वैभव नौटियाल से संपर्क किया। चिकित्सक के परामर्श पर वे पिता को अस्पताल लेकर आए। डाॅ. वैभव के नेतृत्व में निश्चेतक डा. एसएस सिंह, सिस्टर मनोरमा, लक्ष्मी उनियाल, बंदना नौटियाल, सहायक गौतम हिंदवाल, राकेश नेगी की टीम गठित कर मरीज का ऑपरेशन किया।

करीब डेढ घंटे चले ऑपरेशन के बाद टूटी हड्डी को सही कर दिया गया। मरीज को अब वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वह अब अपने दोरों पैरों पर खड़े हो पा रहे हैं। पहली बार जिले में कूल्हे के सफल ऑपरेशन पर चिकित्सालय प्रबंधन ने खुशी जताई है।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!