दिक्कत: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में डॉक्टर की पिटाई पर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद–

by | Jul 11, 2023 | आंदोलन, स्वास्थ्य | 0 comments

चमोली जनपद के साथ ही अन्य जनपदों में भी आंदोलन कर रहे चिकित्सक, मरीज हुए परेशान–

गोपेश्वर: नंदानगर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई के मामले में मंगलवार को जनपदभर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का संचालन बंद है। जिला अस्पताल गोपेश्वर में चिकत्सक, नर्स और फार्मेसिस्ट ने प्रदर्शन कर शीघ्र मारपीट करने वाले तीमारदारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने इस मामले में जिला​धिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल से बात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने आक​स्मिक सेवाएं जारी रखी हैं। जिला अस्पताल गोपेश्वर में भी सुबह से ही चिकित्सक हड़ताल पर हैं, जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे और गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।

रविवार रात करीब ढाई बजे सीएचसी नंदानगर में मरीज के साथ पहुंचे तीमारदारों ने चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी थी, जिस पर प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ओपीडी के बहिष्कार का निर्णय लिया था। मंगलवार को गोपेश्वर के साथ ही चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, नंदानगर, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल, थराली, पोखरी, नारायणबगड़ और गौचर क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं सुबह से ही बंद हैं।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!