आईटीबीपी के जवान को जोशीमठ से हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स ऋ​षिकेश–

by | Jul 11, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

अचानक तबियत खराब होने से जवान को आर्मी अस्पताल में कर दिया गया था भर्ती, बदरीनाथ हाईवे रहा बंद तो हेली से भेजा–
चमोली: बदरीनाथ हाईवे के जगह-जगह बा​धित होने से मंगलवार को जोशीमठ में आईटीबीपी कैंप में जवान की अचानक तबियत बिगड़ने पर प्रशासन ने उसे हेली एंबुलेंस से एम्स ऋ​षिकेश में भर्ती कराया। अब जवान की तबियत सामान्य बताई जा रही है।

मंगलवार को सुबह आईटीबीपी सुनील में तैनात कांस्टेबल संथानवेल (27) की अचानक तबियत खराब हो गई थी, उसे आईटीबीपी के जवानों ने समीप ही आर्मी अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर मलबा और भूस्खलन होने से बंद था। सिरोहबगड़ में भी हाईवे बंद रहा। जिससे आईटीबीपी अपने जवान को हायर सेंटर नहीं ले जा पा रही थी। आईटीबीपी के अ​धिकारियों ने तत्काल चमोली जिला प्रशासन से मदद मांगी।

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन से हेली एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिस पर देर शाम जोशीमठ पहुंचे हेलीकॉप्टर से बीमार जवान को हेली रेस्क्यू कर एम्स ऋ​षिकेश में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। चमोली जनपद में मंगलवार को दिनभर मौसम खराब रहा, लेकिन शाम को कुछ देर के लिए मौसम खुला। जिससे देहरादून से हेलीकॉप्टर जोशीमठ समय पर पहुंच गया और बीमार जवान को लेकर एम्स ऋ​षिकेश पहुंच गया।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!