रंग लाया भोटिया जनजाति के ग्रामीणों का संघर्ष, मिलेगा शीतकालीन पड़ावों में मालिकाना हक–

by | Jul 27, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली जिला प्रशासन ने शुरू की कवायद, अ​धिकारियों को जिला​धिकारी ने दिए ये निर्देश–

गोपेश्वर: प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप भोटिया जनजाति के लोगों को उनके शीतकालीन प्रवास के पडाव और राजकीय भूमि पर निर्मित भवनों एवं काबिज भूमि का मालिकाना अधिकार दिए जाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इस संबंध में गुरूवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में भोटिया जनजाति के शीतकालीन प्रवास वाले सभी गांवों में भोटिया परिवारों की संख्या और काबिज क्षेत्रफल का संक्षिप्त विवरण तैयार किया जाए।

राजस्व अभिलेखों में भोटिया पडाव के नाम से दर्ज भूमि और सरकारी भूमि के साथ ही भोटिया जनजाति के ऐसे परिवार, जिनके पास भूमि का मालिकाना हक है और ऐसे परिवार जिनको मालिकाना हक दिया जाना है, उसका विवरण शीघ्र उपलब्ध किया जाए। वीसी में सभी तहसीलों से उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व पटलों के संबधित अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि भोटिया जनजाति के ग्रामीण पिछले कई सालों से शीतकालीन प्रवास के पड़ावों में मालिकाना हक देने की मांग राज्य से लेकर केंद्र सरकार से कर रहे थे। गृह मंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों को ग्रामीण ज्ञापन सौंप चुके थे, अब जाकर ग्रामीणों को हक मिलने की उम्मीद जगी है।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!