भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर घायल–

by | Aug 18, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

जोशीमठ। नगर क्षेत्र जोशीमठ के रविग्राम वार्ड में भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। रविग्राम में एक सप्ताह में भालू के हमले की यह दूसरी घटना है।

जानकारी के अनुसार रमेश प्रसाद डिमरी (४० साल) पुत्र गोविंद प्रसाद डिमरी पर पेट्रोल पंप के पास अचानक भालू ने हमला कर दिया। जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। भालू के हमले में रमेश की एक आंख को काफी नुकसान पहुंचा है। भालू के नाखूनों से चेहरे और सिर पर काफी गहरे जख्म हो गए हैं। आसपास के लोगों ने घायल रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिय गया है। रविग्राम के पास ही १३ अगस्त को भालू ने घास काट रही महिला को भी घायल कर दिया था। रविग्राम वार्ड के सभासद समीर डिमरी का कहना है कि भालू के लगातार हो रहे हमले से लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से भालू के आतंक से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल का कहना है कि पेट्रोल पंप के पास पिंजड़ा लगाने के लिए टीम भेज दी गई है। इस क्षेत्र में भालू की चहल कदमी देखी जा रही है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!