चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में लगेगा सोलर पावर ग्रिड सिस्टम–

by | Aug 2, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई, आउटसोर्सिंग कर्मियों की अव​धि बढ़ाने पर भी हुई चर्चा।

गोपेश्वर: जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने निर्देश दिए कि उरेड़ा से समन्वय करते हुए अस्पताल में सोलर पावर ग्रिड सिस्टम लगाया जाए। इससे अस्पताल के बिजली खर्च में काफी बचत होगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछले साल की आय व्यय और चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए किसी भी उपकरण की जरूरत है तो इसके लिए पहले से स्वीकृति लेकर उपकरण खरीदें जाएं। उन्होंने ट्रांजिट हास्टल और चिकित्सा आवासों की मरम्मत के लिए जिला योजना में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अस्तपला में मरीजों की भोजन व्यवस्था, इलेक्ट्रीशियन व सफाई कर्मियों की नियुक्ति, आउटसोर्सिंग कर्मियों की अवधि बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग धनिक ने बताया कि विगत माह अप्रैल से जुलाई तक 69.20 की आय और चिकित्सा व्यवस्थाओं के संचालन में वित्तीय वर्ष 2022-23 में दो करोड़ का व्यय हुआ है। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति के लिए समिति के समख रखा।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रवींद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!