चमोली: आलू की फसल को रौंद रहे जंगली सुअर, गांव-गांव में आलू की फसल हुई बर्बाद–

by | Aug 12, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली, वन्यजीव | 0 comments

वन विभाग के अ​धिकारियों से की ग्रामीणों ने जंगल सुअरों को खदेड़ने की मांग, कहा सुअरों के झुंड बर्बाद कर रहे आलू और धान की फसल–

गोपेश्वर: इन दिनों चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आलू और धान की फसल पकने को तैयार है। लेकिन ग्रामीणों के सामने जंगली सुअरों ने मुसीबत खड़ी कर दी है। ग्रामीण जंगली सुअरों के आतंक से परेशान हैं। जंगली सुअर धान से लेकर आलू की फसल को बेहरहमी से रौंद रहे हैं। महिलाओं ने केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर जंगली सुअरों को गोली मारने या जंगल की ओर भगाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों में वन कर्मियों की गश्त लगाई जाए।

चमोली जनपद के जोशीमठ, नंदानगर, निजमूला घाटी, पोखरी, पीपलकोटी, नंदप्रयाग क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में जंगली सुअर के झुंड के झुंड खेतों में धान व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जोशीमठ के पल्ला जखोला गांव निवासी प्रकाश झिंक्वाण, वीरेंद्र झिंक्वाण, दिलवर सिंह ग्राम प्रधान विमला देवी का कहना है कि आलू की फसल अक्तूबर माह में पककर तैयार होती है, लेकिन जंगली सुअर के झुंड खेतों में पहुंचकर आलू की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे आलू सड़कर नष्ट हो रहा है। अभी तक कई खेतों की फसल नष्ट हो चुकी है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, प्रीति, रेखा, रतना, अंजू, विनीता, योगेंद्र सिंह और संदीप झिंक्वाण ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपा है। पपड़ियाणा गांव में बीती रात को वन विभाग की टीम गश्त पर भी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी वन विभाग की टीमों को भेजा जाए। वन अ​धिकारियों ने कहा कि जिस भी गांवों में जंगली सुअरों का आतंक है, ग्रामीण इसकी ​सूचना संबं​धित अ​धिकारियों को दें।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!