मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के आह्वान पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा–

by | Aug 12, 2023 | कोटद्वार, राजकाज | 0 comments


कोटद्वार: आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत जीजीआईसी, कोटद्वार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा आर्य कन्या इंटर कॉलेज से आरंभ होकर अमर शहीदों के जयकारे लगाते हुए नगर निगम सभागार पहुंची। जहां उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को मेरी माटी मेरा देश अभियान को बताते हुए कहा की “मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन” मेरी माटी मेरा देश अभियान को प्रधानमंत्री ने निर्देशों पर शुरू हुआ है। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य उन साहसी शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और बहादुर महिलाओं को सम्मान और श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने पूरे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सेवा की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी बिश्नी देवी शाह को याद करते हुए कहा की बिश्नी देवी शाह 13 साल की उम्र में शादी, 16 साल की उम्र में पति का निधन। ससुराल व मायके वालों ने ठुकराया फिर भी जीवन संघर्ष रखा जारी। उन्होंने आजादी की लडाई में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका। पहली बार कुमाऊं के अल्मोडा में फहराया तिरंगा।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनीता मधवाल, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, राजेंद्र अन्थवाल दिनेश चंद्र गौड़, हरि सिंह पुंडीर, उमेश त्रिपाठी, उमेश सिंह बिष्ट सुमन कोटनाला, पंकज भाटिया ,अनीता गौड़, सुनीता कोटलाना आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!