चमोली: कब्जाधारियों पर फिर बरस पड़ीं कौंज-पोथनी गांव की महिलाएं, हटाए कब्जे–

by | Aug 23, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

कौंज-पोथनी गांव में वन पंचायत की भूमि से महिलाओं ने किया अतिक्रमण का सफाया, चारापत्ती निकाली–

गोपेश्वर: कौंज-पोथनी गांव की महिलाओं ने फिर वन पंचायत की भूमि से कब्जा हटाया। जुलूस लेकर अतिक्रमण हटाने गई महिलाओं ने वन पंचायत की भूमि से बाढ़ हटाकर वहां चारापत्ती निकाली। महिलाओं ने कहा कि अलकनंदा वन प्रभाग का उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

उन्हें स्वयं ही कब्जा हटाने के लिए जाना पड़ रहा है। कब्जा हटाने के दौरान एक व्य​क्ति ने गांव की दो महिलाओं पर हमला भी किया। बताया जा रहा है कि महिलाओं का कब्जाधारियों ने भारी विरोध किया। लेकिन गुस्साई महिलाओं ने अतिक्रमण को हटा ही दिया।

महिलाओं ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों की ओर से कब्जा हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर स्वयं महिलाएं आगे आई और वन भूमि से कब्जा हटाया गया। कब्जा हटाने में महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी, आशा देवी, मंजू, सोनी, सुरेशी, वीरा देवी, उर्मिला, वेदवती, शकुंतला, पूजा, मीरा, सतेश्वरी, प्रेमा, सोनिया, सरिता देवी और हेमंती देवी शामिल रहीं।

इससे पूर्व भी 19 अगस्त को महिलाओं ने कुछ जगहों पर कब्जा हटाया था। महिलाओं ने कहा कि आपदा से आम पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई हेक्टेयर खेत बह गए हैं। चारापत्ती तक का संकट बना हुआ है। लेकिन कुछ लोग वन पंचायत की भूमि पर पिछले आठ सालों से कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अ​धिकारियों को स्वयं गांव में आकर कब्जा चि​न्हित कर इन्हें हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!