चमोली: सड़कों पर उतरे करंट हादसे में अपनी जान गंवा चुके लोगों के परिजन–

by | Aug 30, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

हादसे के पीड़ितों को नौकरी देने और 25 लाख मुआवजा देने की मांग उठाई, डीएम ने शासन से वार्ता का दिया आश्वासन–

गोपेश्वर: बीते माह 19 जुलाई को नमामि गंगे परियोजना के एसटीपी प्लांट में करंट हादसे में अपनी जान गंवा चुके 16 मृतकों के पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गोपेश्वर में जुलूस प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है। जिला​धिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों को लेकर शासन से बात की जाएगी।

पीड़ित परिजनों ने मुख्य बाजार से कलेक्ट्रेट प​रिसर तक जुलूस प्रदर्शन किया। समर्थन में बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भी धरनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि हादसे के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने सरकार से कम से कम 25 लाख मुआवजा दिलाने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की थी। करंट हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। ऐसे में पीड़ित परिवारों के दुखों को मुआवजा और नौकरी मिलने से कुछ कम किया जा सकता है।

कुछ देर बाद जिलाधिकारी हिमांशु खुराना धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से ज्ञापन लिया। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर वे उनकी मांगों के संबंध में शासन स्तर पर वार्ता करेंगे। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के बाद भी मांगों पर उचित निर्णय नहीं होता है तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्त्वाल, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, मजोठी के प्रधान पूरण सिंह, राजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुभाष खत्री, विपिन फरस्वाण, राजदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, ऊषा रावत, सुरेंद्र रावत, गोविंद सजवाण, मनोज कुमार, देवेंद्र फरस्वाण, अजय रावत सहित अन्य लोग शामिल रहे। जिला​धिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित किया और घरों को लौट गए।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!