चमोली: वाहन दुर्घटना होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, एक की मौत–

by | Sep 3, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था वाहन, लेकिन किसी को नहीं चला पता, सुबह से शुरू हुआ पुलिस का रेस्क्यू–

चमोली: शनिवार रात को कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर एक टैक्सी अनियंत्रित गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है। लोगों को घटना का पता सुबह चला। जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक जीप गैरसैंण से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आदिबदरी से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

घटना की जानकारी खेती के ग्राम प्रहरी दिनेश लाल ने रविवार सुबह आठ बजे पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन के अंदर फंसे चालक बीरेंद्र सिंह रावत (48) ग्राम-धारगैड़ (गैरसैंण) के शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक सवार था। चमाेली जनपद में वाहन दुर्घटना थम नहीं रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही निजमुला-बिरही सड़क पर गाड़ी गांव के समीप एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो सवार घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया।

उसी दिन बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में दो ट्रक भी अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खेतों में जा गिरे। हालांकि इन ट्रकों में चालकों को मामूली चोटें आई थी। ये घटना भी रात को हुई, जिसकी जानकारी लोगों को सुबह मिली।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!