चारधाम के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित, पढ़ें कब-कब हो रहे धामों के कपाट बंद–

by | Oct 15, 2021 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

चमोलीः बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को वृष लग्न में शाम 6 बजकर 45 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि केदारनाथ के कपाट भैयादूज पर छह नवंबर को और गंगोत्री मंदिर के कपाट गोवर्धन पूजा पर्व पर 5 नवंबर को बंद होंगे। पंच केदारों में द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट 22 नवंबर, तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 30 अक्टूबर और चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। 

विजयदशमी के पर्व पर शुक्रवार को धार्मिक परंपरा के अनुसार बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित कर ली गई है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पंचाग गणना के आधार पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि 20 नवंबर निर्धारित की। धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने बताया कि इस दौरान हक-हकूकधारियों को आगामी वर्ष के लिये विभिन्न थोकों की बारी सौंपी गई। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!