जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बैठाई जांच, लोनिवि के अधिकारियों पर कार्रवाई तय है–देवाल। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बीते 28 अक्टूबर को पिंडर नदी पर निर्मित हाइड्रोलिक ट्राली घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए है। दरअसल विगत 28 अक्टूबर को पिडंर नदी पर बनी हाइड्रोलिक ट्रॉली खराब होने से देवाल विकासखंड के लिंगड़ी-ओडर गांव की चार महिलाएं करीब तीन घंटे तक नदी के ऊपर ट्रॉली में अटकी रही। लोक निर्माण विभाग को इस घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद भी तत्काल कोई कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू कर रस्सियों के सहारे ट्रॉली में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। इस घटना में जानमाल की क्षति की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है। परगना मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी थराली को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए जिलाधिकारी ने 07 दिन के भीतर प्रश्नगत घटना की विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। बताया कि तकनीकि सहयोग के लिए अपने स्तर से तकनीकि विभाग की सहायता ली जाए। जिलाधिकारी से इस सख्त रूख से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
लोनिवि के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय है, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दिए जांच के आदेश—
by laxmi Purohit | Nov 7, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...
