चमोली में शिवालयों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, शिव भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक–

by | Jul 19, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

चमोली। जनपद में सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। झमाझम बारिश के बीच लोग मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शनों को लोग उमड़ रहे हैं। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के साथ ही पोखरी के बामनाथ, नागनाथ, सकलेश्वर, बटलेश्वर, दशमोलेश्वर के साथ ही छोटे-बड़े शिवालयों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर शिव लिंगों का जलाभिषेक किया। भक्तों ने मंदिरों में बेलपत्री अर्पित की। तृतीय केदार रुद्रनाथ, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ और पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर में भी दर्शनों के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। सोमवार को दिनभर जनपद में बारिश लगी रही, बावजूद इसके भक्तगण मंदिरों में दर्शनों को पहुंच रहे हैं। गोपीनाथ मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। इधर, मंदिरों में भक्तों की भीड़ तो उमड़ी, लेकिन कोविड नियमों के तहत अधिकांश लोगों को मास्क के रहे। 

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!