चमोलीः गदेरे में बहा गांव से लौट रहा व्यक्ति–

by | Aug 25, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

गदेरे में पानी का तेज बहाव होने से फिसला पांव, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद– 

जोशीमठः ग्राम पंचायत ढाक में एक व्यक्ति ढाक गदेरे में बह गया, जिसका शव एसडीआरएफ ने घटनास्थल से 50 मीटर दूर से बरामद कर लिया है। 
24 अगस्त को ग्राम प्रधान ढाक भरत सिंह बिष्ट द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम ढाक के नंदन सिंह बिष्ट उम्र 54 वर्ष जो कि जोंज गांव में गए हुए थे,  शाम को वहां से अपने घर लौटते वक्त ढाक गधेरे में पानी के तेज बहाव में फिसल कर गिर गए, जिससे उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है,

इस सूचना पर थाने से प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स और एसडीआरएफ की टीम बिना देरी के मौके पर रवाना हुए, देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा परंतु अंधेरा होने की वजह से लापता नंदन सिंह बिष्ट का कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को सुबह से एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था। एसडीआरएफ टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर ढाक गधेरे से नंदन सिंह का शव बरामद किया गया है, शव को  जोशीमठ सरकारी अस्पताल भिजवाया जा रहा है, जहां पर शव के पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!