आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका विधायक महेंद्र भट्ट का काफिला, विधायक ने झेला ग्रामीणों का विरोध–

by | Aug 12, 2021 | चमोली | 0 comments


पीपलकोटी। बिरही-निजमूला मोटर मार्ग की दुर्दशा पर ग्रामीणों का गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब क्षेत्र बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट घाटी के भ्रमण पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक का काफिला रोका और उनके वाहन के आगे से सड़क पर बने तालाब में पौधरोपण किया। ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सड़क की दुर्दशा नहीं सुधारी जा रही है। इसी सड़क से आवाजाही करने वाले छात्र-छात्राओं ने भी अपनी समस्या को चिट्ठी के माध्यम से मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा, लेकिन आज भी स्थित जस की तस बनी हुई है। ब्यारा के ग्राम प्रधान बृजलाल, रघुवीर सिंह, विनोद सिंह, प्रकाश बिष्ट, अवतार सिंह, मनएवर सिंह, विपिन सिंह, बाग सिंह, प्रेम सिंह नेगी, मुन्नी और कश्मीरा देवी का कहना है कि  सड़क किनारे नाली निर्माण न होने से सड़क के बीचोंबीच तालाब की स्थिति बनी हुई है। जिससे राहगीरों के साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप विधायक के वाहन के आगे सड़क पर पौधरोपण भी किया। विधायक ने शीघ्र इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने और सड़क के सुधारीकरण का आश्वासन दिया। निजमूला घाटी के गांवों की यातायात व्यवस्था के लिए बिरही-निजमूला सड़क ही एकमात्र साधन है, लेकिन सड़क आपदा के कारण कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। ब्यारा बाजार में सड़क से डामर पूरी तरह से उखड़ गया ह। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराने पर भी सड़क की दशा नहीं सुधरी है। कई बार स्कूली बच्चे सड़क पर पड़े गड्ढों में फिसलकर चोटिल हो गए हैं। विधायक महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र सड़क का सुधारीकरण कार्य करवाया जाएगा।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!